बनाइये ड्राईफ्रूट बनाना स्मूदी…

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा हैं और भक्तगण मातारानी के प्रति आस्था रखते हुए व्रत-उपवास रखते हैं। ऐसे में भक्तों के शरीर में कमजोरी आने लगती हैं तो शरीर को एनर्जी की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ‘ड्राईफ्रूट बनाना स्मूदी’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपको स्वाद और सेहत दोनों देगी।

आवश्यक सामग्री

– 5 खजूर
– 5 बादाम
– 1 छोटा चम्मच किशमिश
– 5 काजू
– 5 पिस्ता
– 1 केला कटा हुआ
– थोड़ा सा गरम पानी
– 1 कप ठंडा दूध
– 1 छोटा चम्मच पाउडर

बनाने की विधि

– ड्राईफ्रूट्स को गरम पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
– फिर ब्लैंडर में ड्राईफ्रूट्स के साथ बाकी सारी सामग्री डाल कर स्मूद मिश्रण बनाएं।
– फिर इसे अट्रैक्टिव सर्विंग जार में सर्व करें।

Back to top button