बना रहे है अगर नैनीताल घूमने का प्लान तो पढ़ लीजिये पहले ये खबर

सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ रही। इस कारण नगर में गाड़ियों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने वाहनों को बारापत्थर और रूसी बाईपास पर कुछ समय के लिए रोक दिया।
इसके बाद पुलिस ने इन वाहनों को रोक रोक कर नगर में भेजा। बावजूद इसके नगर में दिन भर वाहन रेंगते रहे। शनिवार को नगर का माहौल मेले जैसा रहा। इस कारण माल रोड समेत सभी सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।

आंशिक जाम भी लगा। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भारी परेशानी हुई। कई दिनों से नगर में जाम नहीं लग रहा था।

लेकिन शुक्रवार सुबह से देर रात तक नगर में पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने से सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। साथ ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, कोतवाल ध्यान सिंह एवं तल्लीताल के थानाध्यक्ष राहुल राठी के साथ ही यातायात निरीक्षक उमाकांत मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ दिनभर नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में जुटे रहे। बिड़ला रोड, चिड़ियाघर रोड, स्नोव्यू रोड, अयारपाटा समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटक वाहन खड़े रहने से इन मार्गों पर अधिक जाम लगा

Back to top button