बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए विशेष विमान से पहुंचे मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से मुकेश अंबानी व उनके साथ पहुंचे अन्य लोग दो हेलिकॉप्टर से बदरी-केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए।

मुकेश अंबानी सुबह करीब 8:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह 8:30 बजे हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बदरी-केदार में विशेष पूजा अर्चना के बाद देहरादून एयरपोर्ट से विमान से वापस रवाना हो जाएंगे।

Back to top button