बजट माहौल में सोना-चांदी धड़ाम, दिन भर में ₹26000 तक गिरे दाम; अब क्या हैं ताजा रेट?

बजट के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली। वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें धड़ाम से गिरकर निचले सर्किट तक पहुंच गईं, जबकि सोना भी तेज मुनाफावसूली की चपेट में आ गया। ऊंचे भाव पर खरीद करने वाले निवेशकों के लिए यह झटका साबित हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी 26,273 रुपए (silver price crash) यानी करीब 9% गिरकर 2,65,652 रुपए (silver price today) प्रति किलो पर बंद हुई और लोअर सर्किट लग गया।

इससे पहले वाले सत्र में भी चांदी 1,07,968 रुपए यानी 27% टूटकर 2,91,925 रुपए (silver rate today) पर बंद हुई थी। सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशन में चांदी 1,34,241 रुपए यानी 33.6% फिसल चुकी है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो 23 जनवरी के 3,34,699 रुपये के हाई से यह करीब 21% नीचे आ चुकी है।

सोना कितना सस्ता, क्या हैं ताजा रेट?

सोने में भी भारी उतार-चढ़ाव रहा। अप्रैल डिलिवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती कारोबार में 9% गिरकर 1,38,634 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जहां निचला सर्किट लगा।

बाद में कुछ रिकवरी आई, लेकिन फिर भी यह 4,241 रुपए (gold price fall) यानी करीब 3% गिरकर 1,48,104 रुपए (gold rate today) पर बंद हुआ।

इससे पहले शुक्रवार को सोना 31,617 रुपये (17.2%) टूटकर 1,52,345 रुपए पर आ गया था, जबकि गुरुवार को यह 1,93,096 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

सोने-चांदी में भारी गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एंड रिसर्स और वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने बताया कि, “तेज रफ्तार से चढ़ी कीमतों में उतनी ही तेज गिरावट आती है, और सर्राफा बाजार में वही देखने को मिला। घरेलू बाजार में सोना अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 20% नीचे है, जबकि चांदी लगभग 37% फिसल चुकी है। अगले कुछ सत्रों में और तकनीकी गिरावट संभव है, उसके बाद स्थिरता आ सकती है।”

वैश्विक बाजारों का असर भी दिखा। COMEX में सोना 5,626.8 डॉलर के शिखर से टूटकर 4,763.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी भी 121.78 डॉलर से गिरकर 78.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।

विश्लेषकों के मुताबिक, मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पावेल के संकेत कि जल्दी दर कटौती नहीं होगी, इससे दबाव बढ़ा। साथ ही, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयरमैन नामित करने की खबरों ने भी अस्थिरता बढ़ाई।

बजट के दौर में सोना-चांदी की यह गिरावट बताती है कि ऊंचे दाम पर खरीद जोखिम भरी हो सकती है, और फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Back to top button