बच्चों के शौक के लिए घर में पाल लिया ये जंगली जानवर, ऐसे आया था आइडिया

लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, खरगोश या फिर तोता पालते हैं, लेकिन इंग्लैंड के बैकफोर्ड गांव में रहने वाली नतालिया ने अपने घर में खतरनाक लोमड़ी को पाल रखा है। 
दरअसल, उन्होंने ऐसा अपने बच्चों की जिद पर किया है। अब आलम यह है कि पड़ोसी भी इनके घर के करीब नहीं भटकते। घर पर लोमड़ी पालने का अनोखा शौक मां और उनके बच्चों को एक कार्टून कैरेक्टर की वजह से आया। उन्होंने इसे वेल वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर से गोद लिया था। 
ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम और हनीप्रीत ने मिलकर रची थी ये बड़ी साजिश, सरकार का करना चाहते थे तख्तापलट
तालिया के मुताबिक, शुरुआत से ही यह अंजान लोगों को देखकर आक्रामक हो जाती है, लेकिन अब हमने इसे काफी हद तक काबू में कर लिया है। आठ महीने की हो चुकी ‘जैस्पर’ नामक यह लोमड़ी उनके बच्चों के साथ एक पालतू कुत्ते की तरह ही मस्ती करती है।
ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम और हनीप्रीत ने मिलकर रची थी ये बड़ी साजिश, सरकार का करना चाहते थे तख्तापलट
उनके घर में एक पालतू कुत्ता और एक बिल्ली भी है, जो लोमड़ी के साथ खेलते हैं। नतालिया के अनुसार, उनके कुत्ते से ज्यादा लोग उनकी लोमड़ी से डरते हैं।





