बच्चे संग ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान…..

 गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर सोनी गुमटी के पास शनिवार की सुबह एक विवाहिता सात माह के बच्चे संग ट्रेन के सामने कूद गई, जिसमें महिला की मौत हो गई। बच्चा कुछ दूर जाकर गिरा, जिससे वह बच गया। मौके पर पुलिस व परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। पुलिस ने घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया है।

कोतवाली नगर के सोनी हरलाल गांव के जुगरिया पुरवा गांव के रहने वाले रामसेवक मौर्य की पत्नी गीता सुबह अपने सात माह के पुत्र को लेकर घर से निकली। वह सीधे कुछ दूरी पर गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिग के पास पहुंच गई। इसी बीच उसे ट्रेन आती दिखी, जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसके हाथ से छिटक कर मासूम कुछ दूर जाकर गिरा, जिससे वह बच गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद निकलकर सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button