फोन कर अपनों को कहा-घर पहुंचने ही वाले हैं हम, 5 मिनट बाद हुआ ऐसा हादसा

करनाल। हरिद्वार से लौटते वक्त पिकअप में कोई सो रहा था, तो कोई अपनों को चाय-नाश्ता तैयार करवाने के लिए फोन करने में लगा था। हर कोई खुश था और परिवार की सलामती के लिए प्रसाद और घर में शुद्धि के लिए गंगाजल लेकर पहुंचने ही वाले थे कि हादसे ने सारी उम्मीदें छीन ली। इन्हीं में से एक इंद्र भी था, जिसने अपनी पत्नी से फाेन पर कुछ ही देर में पहुंचने की बात कही थी। 5 मिनट बाद ही मिली पति की मौत की खबर..

– बताते चलें कि करनाल-मेरठ रोड पर सोमवार सुबह करीब पौने 7 बजे ढाकवाला मोड़ के पास पिकअप-ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब हरिद्वार गए करनाल के रहने वाले 21 लोग वापस लौट रहे थे।
– अचानक इनकी पिकअप गाड़ी और एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई।
– 13 लोग घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था।
– इन्हीं में से गांव नंगला मेघा का इंद्र पुत्र ओमप्रकाश भी था। हादसे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के चलते कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आए इंद्र के भाई ने बताया कि इंद्र ने बड़ौली पुल से घर फोन करके पत्नी मीनू से बात की।
– उसने फोन पर कहा था कि घर पहुंचने ही वाला हूं। ठीक 5 मिनट बाद दोबारा फोन आया तो पता चला कि इंद्र की मौत हो गई।

पत्नी को नहीं हो रहा पति की मौत का यकीन
– पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इंद्र समेत सभी 7 लोगों की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी हैं, लेकिन इंद्र की पत्नी मीनू को अभी तक उसकी मौत की बात नहीं जच रही।
– वह बार-बार एक ही बात कह रही है कि मेरा पति कैसे मर सकता है। इंद्र अपने पीछे एक साल के बेटे और पत्नी को छोड़ गया है।
चाय नाश्ता बना लें हम अभी रहे हैं
इसी तरह मंगलपुर के देशराज पुत्र नाथुराम के फोन से उनके बेटे रोहित ने अपनी मम्मी से बात की कि चाय-नाश्ता बना लो। अभी पहुंचने वाले हैं। हरिद्वार सेवा करके देसराज के साथ इसके बेटे रोहित और राहुल भी गए। तीनों घायल हैं।