फेसबुक पर मिले, प्‍यार हुआ, शारीरिक संबंध बने फिर पता चला वो तो…

ब्रिटेन। अकसर फेसबुक पर लोग फेक एकाउंट बना लेते हैं। कोई लड़का होते हुए लड़की का जाली एकाउंट बनाता है तो कोई लड़की होकर लड़के का। इन एकाउंट्स से कई गलत काम भी किए जाते हैं। ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 28 वर्षीय कारोल जाली की फेसबुक के जरिये एक लड़के से दोस्‍ती हुई। दोस्‍ती प्‍यार में बदली। दोनों मिले। मोहब्‍बत आगे बढ़ी। दोनों में शारीरिक संबंध बने। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर लड़की हैरान रह गई।

पुरुषों के नकली प्राइवेट पार्ट का किया इस्‍तेमाल

दरअसल जिसे लड़का समझकर लड़की डेट कर रही थी और शारीरिक संबंध बना रही थी वह असल में लड़की थी। पुरुषों के नकली प्राइवेट पार्ट के जरिये उसने अपनी पहचान छिपाई और संबंध बनाए। लड़की ने बताया उसने खूबसूरत लड़के की तरह खिंचवाई अपनी तस्‍वीर लगा रखी थी। रात-रात भर हम फोन पर बात करते थे। एक दिन हमने मिलने का फैसला किया और फिर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसके सेक्‍स करने का तरीका अजीब था।

वो सेक्‍स रेप था

लड़की का कहना है कि उसने मेरे मेरे साथ खिलवाड़ किया। सच्‍चाई सामने आने पर उसे लगता है कि वह रजामंदी से बनाए गए संबंध नहीं बल्कि रेप था। उस सेक्‍स को रेप कहा जाना चाहिए, जो उसने कई बार मेरे साथ किया। उसे पता था कि वह कौन है, और क्‍या कर रहा/ रही है। उसे यह करने में मजा आ रहा था।

कैसे हुआ खुलासा

कारोल ने बताया कि उसकी पहचान का पता तब चला,  जब एक दिन मेरी मां ने उसे एक रेस्‍ट्रा में काम करते हुए देखा। उसके बैज में लड़कियों का नाम लिखा था। उसने मुझे धोखा दिया। इसका पता चलने के बाद मैं सदमे में चली गई। कारोल का कहना है कि उसने ये सब इसलिए बताया क्‍योंकि उसके पुलिस में रिपोर्ट करने के बावजूद भी आरोपी फिओना मैन्‍सन को कोर्ट ने बरी कर दिया। इस फैसले से खफा कारोल अपनी पहचान ना छिपाते हुए सबके सामने आईं और अपनी आपबीती सबको बताई। साथ ही इंसाफ की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button