फेस मसाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 3 बेस्ट ऑयल

फेस मसाज स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और नेचुरल ग्लो बूस्ट करने में यह काफी मददगार होता है। हालांकि, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप अपनी स्किन के हिसाब से सही फेस ऑयल चुनें।
गलत तेल के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है और त्वचा पर भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वराइच गारेकर ने 3 बेस्ट फेस ऑयल बताए, जो फेस मसाल के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
स्क्वालेन ऑयल
अगर आप एक ऐसे तेल की तलाश में हैं जो चेहरे पर भारी न लगे, तो स्क्वालेन ऑयल डर्मेटोलॉजिस्ट की पहली पसंद है। यह वजन में बहुत हल्का होता है और नॉन-कोमेडोजेनिक है, जिसका मतलब है कि यह आपके स्किन पोर्स को बंद नहीं करता।
साथ ही, यह सभी यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, हालांकि यह बहुत डीप मॉइस्चराइजेशन नहीं देता। इसलिए अगर आपको चिपचिपाहट पसंद नहीं है, तो यह मसाज के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।
रोजहिप ऑयल
जिन लोगों की स्किन पर मुंहासों के निशान हैं, उनके लिए रोजहिप ऑयल फायदेमंद हो सकता है। यह तेल भी नॉन-कोमेडोजेनिक है, इसलिए एक्ने प्रोन स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुंहासों के पुराने निशानों को हल्का करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है।
ध्यान रहे कि यह स्क्वालेन ऑयल जितना हल्का नहीं होता। साथ ही, बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इससे हल्की जलन महसूस हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
जोजोबा ऑयल
जब मौसम ठंडा हो या हवा में नमी कम हो, तब त्वचा को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल सबसे असरदार साबित होता है। यह सर्दियों और रूखे मौसम के लिए बेहतरीन है।
हालांकि, यह रूखी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन ऑयली स्किन वाले लोगों को इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए। ऑयली स्किन पर यह ब्रेकआउट यानी मुंहासे पैदा कर सकता है।
फेस मसाज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
सही फेस ऑयल के साथ-साथ सही तरीके से मसाज करना भी जरूरी है। फेस मसाज से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही फेस ऑयल लगाएं। मसाज के दौरान हाथों को नीचे से ऊपर की दिशा में ले जाएं, ताकि स्किन सैगिंग न हो।





