फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट

अमौली, फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बड़िगवां गाँव में शुक्रवार को बुजुर्ग किसान की पड़ोसी किसान ने फावड़ा से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पहाड़पुर बड़िगवां गांव में शुक्रवार की सुबह 9.45 बजे बुजुर्ग किसान 70 वर्षीय शिव दयाल सैनी अपने खेत से मिट्टी निकाल करके मेड रख रहे थे, तभी चांदपुर निवासी दयाशंकर तोमर वहां जा पहुंचा। बुजुर्ग किसान को गाली-गलौज करते हुए उनका फावड़ा छीन लिया और उसी फावड़ा के बेंट से बुजुर्ग के सिर व कनपटी पर की वार कर मरणासन्न कर दिया। हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- शादी तोड़ने के लिए इस जगह हायर किये जाते हैं लोग, पगार जान हो जाएंगे हैरान
उन्होंने ने बताया कि किसान का बड़ा बेटा रामबहादुर घटना स्थल से कुछ दूरी  पर मौजूद था। उसने शोर मचाया तब तक अपराधी मार कर भाग चुका था। घायल बुजुर्ग को बेटा और ग्राम प्रधान बोलेरो से इलाज कराने के लिये अमौली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि घटना का मुक़दमा दर्ज कर आरोपीकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन कराया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
The post फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button