प्लेटफॉर्म पर आ रही थी ट्रेन और ट्रैक पर बैठे थे चचा

वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है जहां एक तरफ ट्रेन गुजरने वाली होती है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग सुरक्षा के लिए थोड़ा पीछे हट जाते हैं ताकि ट्रेन निकल सके। लेकिन तभी एक ऐसा नजारा सामने आता है, जिसे देखकर सबकी सांसें अटक जाती हैं।

कई बार ऐसा होता है कि लोग कुछ और रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा ऑन करते हैं, लेकिन उसमें कुछ ऐसा कैद हो जाता है जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती। अक्सर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि उनमें दिखी घटनाएं लोगों को हैरान कर देती हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है जहां एक तरफ ट्रेन गुजरने वाली होती है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग सुरक्षा के लिए थोड़ा पीछे हट जाते हैं ताकि ट्रेन निकल सके। लेकिन तभी एक ऐसा नजारा सामने आता है, जिसे देखकर सबकी सांसें अटक जाती हैं। वीडियो में दिखता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति, जिन्हें लोग “चचा” कह रहे हैं, प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर ट्रैक पर बैठे हुए हैं। अब ये तो पता नहीं कि वो नीचे क्यों बैठे थे। किसी चीज को उठाने या बस आराम करने के लिए लेकिन तभी अचानक ट्रेन आ जाती है।

ट्रेन के सामने आ जाते हैं चचा

ट्रेन काफी तेज रफ्तार में होती है। इसलिए रुक नहीं सकती। जैसे ही ट्रेन पास आती है। लोको पायलट जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह होती है कि चचा जरा भी घबराते नहीं हैं। वो आराम से उठते हैं, प्लेटफॉर्म पर चढ़ते हैं और धीरे-धीरे किनारे हट जाते हैं। कुछ ही सेकंड बाद ट्रेन उनके बिल्कुल पास से तेजी से निकल जाती है। सौभाग्य से उन्हें कुछ नहीं होता। यही कारण है कि लोग इस वीडियो को देखकर मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि “चचा का तो यमराज से सीधा कनेक्शन है।”

लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Anand_thunder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, “लगता है चचा का यमराज के साथ उठना-बैठना है।” यही पंक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “चाय-नाश्ता तो ये यमराज के साथ ही करते हैं।” दूसरे ने लिखा, “चचा तो किसी फिल्म के स्टंटमैन लगते हैं।” तीसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “अगर चप्पल के पीछे गए होते तो सीधा टिकट कट जाता।” वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, “इतनी भी क्या जल्दी थी, दादाजी?” इसके अलावा किसी ने इसे “मौत के मुंह से लौटने वाला पल” बताया।

Back to top button