प्रेम के जरिये पाक लड़की मांगती थी ख़ुफ़िया जानकारी, फिर लड़के ने किया…

करीब दो साल पहले मुझे फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल पर लगी तस्वीर काफी खूबसूरत थी, जिसे देखकर मैंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। बातचीत का दौर आगे बढ़ा तो उस युवती ने बताया कि वह पंजाब की है और जम्मू कश्मीर से मोहब्ब्त है। जम्मू कश्मीर के लोग काफी अच्छे हैं।

मुझे आप भी बहुत अच्छे और प्यारे लगते हो। मैं आपके इलाके के बारे में जानना चाहती हूं। गर, मुनासिब हो तो अपने इलाके के कुछ तस्वीरें फेसबुक पर डालो। मुझे आपका सीमांत गांव पंसद आ गया तो मैं आपसे मिलने आ जाऊंगी। यह खुलासा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के ‘हसीन जालÓ में फंसे अरनियां के अंतरराष्ट्रीय सीमा के जीरो लाइन पर बसे पवाल गांव के युवक ने सुरक्षा एजेंसियां की पूछताछ के दौरान किया।
आइएसआइ के हनीट्रैप में फंसे 19 वर्षीय युवक ने बताया कि फेसबुक पर इस तरह की बातें कह रही युवती का दीवाना हो गया। युवती ने शर्त रखी कि अगर वह सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की तस्वीरें भेजेगा तो वह उससे मिलने उसके गांव आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: SC सुनाएगा आज कश्मीर पर बड़ा फैसला, जारी रहेंगी पाबंदियां या नहीं? जानने के लिए ज़रूर पढ़ें
युवक ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक की हसीना की मांग को पूरा करने के लिए उसने न सिर्फ खेतों में लहलहाती फसलों की तस्वीरें भेजी बल्कि सीमा पर आते-जाते सुरक्षाबलों के वाहनों की कुछ तस्वीरें भी उसके साथ शेयर कीं। युवती यह कह कर और तस्वीरों की डिमांड करने लगी कि इससे भी बेहतरीन तस्वीरें हों। उसने खुलासा किया कि युवती की एक ही शर्त होती कि वह अपने आसपास के इलाकों, जिसमें सेना की भी तस्वीरें हो उसे भेजे।
कहती थी, उसे सेना के जवान अच्छे लगते हैं और वह सीमा पर किन हालात में काम करते हैं, उसके बारे में भी जानकारी मांगती थी। मगर मुझे इस बात का पता ही नहीं चल पाया कि यह फर्जी फेसबुक अकाउंट आइएएसआइ की हसीनाएं चला रही हैं।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ हनीट्रैप में फंसे युवक का कई दिनों से मोबाइल सर्विलांस पर था। युवक घंटों आइएसआइ की हसीना से चैट करता था। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया था। एनआइए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने सीमा पार कौन-सी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के जीरो लाइन पर बसे पवाल गांव में सुरक्षाबलों की तैनाती सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। आतंकियों की इन दिनों कोशिश है कि सीमा से बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाई जाए। यहां तक कि जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है।





