प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार का काम अर्थव्यवस्था संभालना…

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी पर टिप्पणी पर केंद्र सरकार को आढ़े हाथ लिया। राजग सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम ढहने वाली अर्थव्यवस्था को सुधारना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है वह उसपर ध्यान ना देकर दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। जिन लोगों को नोबल दिया गया है उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है।

अभिजीत को लोकर पीयूष गोयल ने दिया था ये बयान

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी पीयूष गोयल ने वाम की तरफ झुकाव वाला बताया था। पुणे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा था कि मैं अभिजीत को नोबल पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। गोयल ने अभिजीत की सोच को लेकर कहा कि आप सभी तो जानते ही हैं कि उनकी सोच पूरी तरह से वाम और झुकाव वाली है। उन्होंने आगे कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस सरकार ने जो न्याय योजना  प्रस्तावित की थी उसका समर्थन किया हालांकि, भारत के लोगों ने इस सोच को नकार दिया था।

अर्थव्यवस्था पर  बनर्जी ने कही थी ये बात

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस वक्त जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। उनसे देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का कोई आश्वासन नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं  बनर्जी ने ये भी कहा था कि  भारत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी कमजोर पकड़ के कारण चीन से पिछड़ रहा है। इस क्षेत्र में हमने जो नहीं किया वह बांग्लादेश ने कर दिखाया।

Back to top button