प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक पहुंचा ये शख्‍स करने लगा ये…

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने एक व्यक्ति मंच पर पहुंच गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो प्रियंका ने उन्हें मना कर दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने उससे बात की और उसकी समस्या पूछी। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो कई लोगों ने उस पर कमेंट भी किए। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। इस दौरान देशभर में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समारोह में संविधान की स्थापना पर अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालों का डटकर विरोध करेंगे।

कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि दूसरी पार्टियां केंद्र सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कहा कि कांग्रेस हमेशा संघर्ष की चुनौती को स्वीकार करती रही है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर लेती रही है। कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों-महिलाओं में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा जो लोग कायर हैं, वे महिलाओ को डराते है। कायरता की पहचान हिंसा है। झूठे वादों से देश ऊब चुका है। कहा कि पहले देश में एनआरसी और सीएए की बात फैलाई, अब कहते हैं इसकी कोई चर्चा ही नहीं है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि देश में झूठे वादों के बल पर बनी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। लोग सच्चाई जान गए हैं। कहा कि यहां आवाज उठाने पर बच्चों, छात्रों और महिलाओं लाठियां चलाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button