प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्वाद के लिए भी जाना जाता है श्रीलंका

श्रीलंका एक ऐसा देश है जिसे प्राकृतिक सुंदरता का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रीलंका में देश दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। घने जंगलों और नीले समुद्री बीचों से लबरेज श्रीलंका किसी खूबसूरत सपनों की दुनिया से कम नहीं है। श्रीलंका की खूबसूरती से दुनिया परिचित है इस लिए शांति की तलाश में आये पर्यटकों की यहां संख्या ज्यादा हैं। सुंदरता के साथ-साथ यहां का स्वाद भी निराला हैं। सी फूडों के देसी स्वाद के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

अगर आप भारतीय है और खूबसूरत देश श्रीलंका के सफर पर जाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको श्रीलंका से जुड़ी कुछ खास बाते बताएंगे-

तीन घंटे में पहुंच जाएंगे श्रीलंका
श्रीलंका जाने के लिए भारत से सीधी फ्लाइट है जो आपको तीन घंटे में कोलंबो पहुंचा देगी। एयरपोर्ट पर आपको तमाम टैक्सी मिल जाएंगी अपने चुनिंदा होटल के लिए। यहां पर सरकारी गाड़ियां भी होती हैं। श्रीलंका का सफर आपको ज्यादा खर्चीला भी नहीं पड़ेगा। क्योंकि आपको बता दे कि भारत का रुपया श्रीलंका की मुद्रा से ढाई गुना ज्यादा है। इसी लिए अगर आप अपनी गणित लगाएंगे तो भारत के 420 रुपए श्रीलंका में 1000 रु के मूल्य के बराबर है। इस लिहाज से आपकी पॉकिट पर श्रीलंका की यात्रा ज्यादा भार नहीं डालने वाली।

सस्ता होगा आपका ये सफर और बेहद ही खूबसूरत भी
श्रीलंका भारतीय महासागर से घिरा एशियाई आइलैंड है। इस लिए श्रीलंका में बरसात के दो मौसम आते हैं। मई से अगस्त के बीच और दूसरा अक्टूबर से जनवरी तक। वैसे मार्च से जून सबसे गर्म और नवंबर से जनवरी एकदम ठंडे होते हैं।

Back to top button