प्रयागराज में लाखों की नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां नशीली दवा की तस्करी करने के मामले में बुधवार देर शाम खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लाखों की नशीली दवा बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित शहर के शाहगंज निवासी फैजखान पुत्र रईस खान है।
ये भी पढ़ें- रामलीला में भरत की भूमिका में नजर आएंगे ​रवि किशन, मनोज तिवारी बनेंगे अंगद
पुलिस टीम ने युवक के कब्जे से 45 पेटी नशीली दवा बरामद की, जिसमें कुल 5,400 शीशी मिली हैं। दवा कीमत लाखों में बताती जा रही है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत देर शाम लाखों की नशीली दवा बरामद की गई। नशीली दवा की तस्करी करने वाला युवक इसे डीसीएम से ले जा रहा था।, उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
The post प्रयागराज में लाखों की नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button