प्यार में बेवफाई का बदला! छात्रा ने किया प्रेमी का मर्डर

girl-2मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक कॉलेज छात्रा ने अपने प्रेमी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी. प्रेमी की हत्या करने के बाद छात्रा ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. पुलिस ने उसे समय रहते हुए सुरक्षित बचा लिया.

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की छात्रा रविवार सुबह सागर पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले अपने प्रेमी विभाष वर्धन के घर पर पहुंची. छात्रा ने प्रभाष को नींद से जगाते हुए हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से विभाष को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक प्रॉपर्टी का काम करता था.

विभाष की हत्या करने के बाद योगेश्वरी ने भी अपनी जान देने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने पिपलानी इलाके में पहुंची. यहां पर उसने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया.

हालांकि, पिपलानी पुलिस ने समय रहते हुए उसे बचा लिया और उसे बागसेवनिया पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया. बागसेविनया पुलिस उसे हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है.

Back to top button