पॉपुलर व्हॉट्सएप मैसेजिंग एप में एक बड़ा बग आया सामने

दुनिया के सबसे अधिक पॉपुलर व्हॉट्सएप मैसेजिंग एप में एक बड़ा बग सामने आया है जिसकी मदद से आपके अकाउंट के हैक होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. इस बग की मदद से जब भी आपके फोन पर कोई वीडियो कॉल आता है तो हैकर्स के पास आपका व्हॉट्सएप हैक करना का सबसे ज्यादा चांस होता है. बुधवार को ये रिपोर्ट एक टेक्नोलॉजी वेबसाइट द्वारा जारी की गई है. 

खबरें मिली है कि इस बग की मदद से एपल और एंड्रॉयड फोन पर मौजूद व्हॉट्सएप अप्लिकेशन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि बग को सबसे पहले अगस्त के महीने में देखा गया था जिसके बाद इसे अक्टूबर के महीने में फिक्स कर दिया गया. हालांकि इस बग को लेकर फेसबुक की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं मिला है. वहीं अभी तक ये भी साफ नहीं है कि बग को ठीक करने से पहले क्या इस बग ने किसी अकाउंट को नुकसान पहुंचाया है या नहीं. बता दें कि इन दिनों जमकर डाटा चोरी सुर्खियां पकड़ रही है. 

ट्रैविस ओरमांडी गूगल प्रोजेक्ट जीरो के एक रिसर्चर ने जिन्होंने सबसे पहले इस बग का पता लगाया था. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि कॉल उठाने के दौरान अगर ++ इस्तेमाल किया जाए तो ये पूरी तरह से कारगार है और आपका अकाउंट इस बग से बच सकता है. बता दें कि कुछ दिनों पहले फेसबुक को भी कुछ इसी तरह के परेशानी से गुजरना पड़ा था जब कुछ हैकर्स ने फेसबुक के 50 मिलियन याने कि 5 करोड़ से अधिक अकाउंट्स को हैक कर लिया था.

Back to top button