यंहा पर पैसो का पेड़ दिखते ही मच गयी लूट

पैसो का पेड़ कभी देखा है आपने। और अगर दिख जाए तो यह तो पक्का है लूटने की होड़ मच जाएगी। आपको तो याद ही होगा यह डायलॉग ‘जरा देखभाल के खर्च किया करो, पैसे पेड़ पर नहीं उगा करते.’ ऐसा होना लाजिमी भी है क्योंकि पैसे बड़ी मेहनत से जो आते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ऑस्ट्रेलिया में अभी हाल ही में ऐसा पेड़ देखा गया जिसे देखते ही वहां के लोगों ने पैसे लूटना शुरू कर दिया तो आप क्या कहेंगे।

लेकिन ये पेड़ कोई प्राकृतिक रूप से उगा हुआ पेड़ नहीं था, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के एक ऑनलाइन बैंक रोबो डायरेक्ट ने, लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए एक पेड़ पर कुछ नोट बांध दिए थे। जो दूर से नोटों वाले पेड़ की तरह दिखाई दे रहा था. पहले तो वहां से गुरजने वाले करीब 100 लोगों ने पैसों के पेड़ को अनदेखा किया। उनके हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो पहले से जानते थे कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है या ये नकली नोट हैं, लेकिन कुछ समय बाद नोटों से लदे इस पेड़ की खबर आसपास के इलाके में फैल गई.
इसके बाद तो वहां लोगों का, तांता लग गया और लोग पैसे लूटने के लिए होड़ मचाने लगे. कुछ लोग तो लपक-लपककर अपने छाते और दूसरे सामान से नोट उतारने की कोशिश करने लगे. मजे की बात तो ये है कि वहां पर बैंककर्मी छुपे हुए कैमरों के साथ मौजूद थे, वो लोगों की इन रोचक हरकतों को कैमरे में कैद कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को सबसे खर्चीले देशों में से एक माना जाता है। यहां के लोग शानदार जीवनशैली जीने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में इतना पैसा देखकर किसी के मुंह में भी पानी आ सकता है।





