रूस यह प्रफेशनल महिला पैसे लेकर ‘बिस्तर गर्म’ करती है
मॉस्को
सर्दी के इस मौसम में कोई भी ठंडे बिस्तर में नहीं जाना चाहता है और इसी में एक महिला ने रोजगार का अनूठा तरीका भी खोज निकाला है। रूस की एक महिला ने पैसे लेकर पुरुषों के लिए ‘बिस्तर गर्म’ करने का काम शुरू किया है।
21 साल की विक्टोरिया इवाचोया पैसे लेकर बिस्तर गर्म करती हैं। वह अजनबी पुरुषों के बिस्तर पर सोने के लिए हर रात के हिसाब से 65 यूरो (करीब साढ़े चार हजार रुपये) और महीने के हिसाब से 1350 यूरो (करीब एक लाख रुपये) का चार्ज लेती हैं। वह एक घंटे के लिए बिस्तर में लेट कर उसे गर्म कर देती हैं, जिससे उसके बाद पुरुषों को सोने में ठंड ना लगे।
उन्होंने बताया कि ग्राहक की जरूरत के समय वह सेवा में पहुंच जाती हैं। लेकिन विक्टोरिया ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं होता है। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए वह अपने साथ पैनिक बटन रखती हैं। इससे सिक्यॉरिटी टीम उन तक पहुंच जाती है।
विक्टोरिया ने बताया कि सिंगल पुरुष ही उनका प्रमुख मार्केट है। लेकिन वह सबकी मदद करना चाहती हैं, इसलिए महिलाओं के सर्विस मांगने पर वह उनके बिस्तरों को भी गर्म करने के लिए तैयार हैं। विक्टोरिया ने बताया कि उन्हें इस काम का आइडिया एक किताब से आया जिसमें एक कवि, महिला टाइपिस्ट को अपना बिस्तर गर्म करने के पैसे देता है।