पेटीएम पेमेंट्स से बैंक को मिल रहा है चार फीसद सालाना ब्याज

मोबाइल वॉलेट पेटीएम अब पेमेंट बैंक में बदल गया है। एयरटेल और इंडिया पोस्ट के बाद पेटीएम तीसरा पेमेंट बैंक बन गया है। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह खातों में जमा रकम पर चार फीसद सालाना ब्याज देगा। हालांकि, एयरटेल 7.3 फीसद और इंडिया पोस्ट 5.5 फीसद सालाना ब्याज दे रहे हैं।
पेटीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि पहले एकाउंट खुलवाने वाले पहले 10 लाख लोगों को जो 20 हजार रुपए का डिपॉजिट करेंगे, उन्हें 250 रुपए का कैशबैक तुरंत मिलेगा। इसके साथ ही जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलवाया जा सकेगा। सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फ्री में किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़े: यात्रियों से भरी बस में पहाड़ी से गिरा बोल्डर…लोगो में मची अफरा तफरी…
इसकी पहली ब्रांच नोएडा में खुलेगी। कंपनी की योजना एक साल में 31 ब्रांच और 3000 कस्टमर सर्विस प्वाइंट्स खोलने की है। बैंक की बीटा बैंकिंग एप्लीकेशन कर्मचारियों और एसोसिएशन्स के लिए जल्द ही शुरू हो जाएगी। पेटीएम कस्टमर्स इन्विटेशन के लिए www.paytmpaymentsbank.com पर या Paytm iOS एप्लिकेशन के जरिये रिक्वेस्ट कर सकेंगे।
कंपनी देशभर में केवाईसी सेंटर स्थापित कर रही है। बैंक 60 लाख ऑनलाइन और ऑफलाइन कस्टमर्स को करंट एकाउंट की पेशकश कर रही है। बीते 48 घंटों में पेटीएम 22 करोड़ यूजर्स को मैसेज भेजकर पेटीएम बैंक एकाउंट खुलवाने के लिए कह चुकी है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि जो लोग खाता नहीं खुलवाना चाहते हैं उन्हें बस एक ई-मेल करनी होगी और वे जैसै अभी वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं, वैसे ही भविष्य में कर सकेंगे।





