पूर्व सपा विधायक आरिफ गिरफ्तार, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप
बलरामपुर। पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हाशमी पर धोखाधड़ी और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पूर्व विधायक और उनके परिजनों पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी अभिलेख बनाकर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप है। इस संबंध में बलरामपुर के सादुल्लाह नगर थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। पहले मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है जबकि दूसरे मुकदमे की विवेचना स्थानीय पुलिस कर रही है। दोनों ही मुकदमों में धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
आरोपी आरिफ अनवर हाशमी पर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों ही मुकदमों में आरिफ और उनके परिजन भी आरोपी हैं। शनिवार को भारी संख्या में पुलिसबल के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को उनके घर सादुल्लाह नगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरिफ अनवर हाशमी को न्यायालय में पेश किया।
ये भी पढ़े- पीएम मोदी के खिलाफ रचे जा रहे षडयन्त्रों के नाश के लिए किया जा रहा महायज्ञ
गौरतलब है कि आरिफ अनवर हाशमी वर्ष 2007 में सादुल्लाह नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। वहीं वर्ष 2012 में उन्होंने एसपी के ही टिकट पर उतरौला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। आरिफ अनवर हाशमी पर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए ग्राम समाज की जमीन, तालाब, नवीन परती और सरकारी स्कूल की जमीन हड़पने का आरोप है। एक वर्ष पूर्व वादी रमाकांत दुबे और ज्ञानचंद सोनी की तहरीर पर पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ सादुल्लाह नगर थाने में धोखाधड़ी का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी।
The post पूर्व सपा विधायक आरिफ गिरफ्तार, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





