चार डांस बार पर डाली रेड,पुलिस ने 60 महिलाओं को छुड़ाया

dance_bar_raid_2016520_84713_20_05_2016मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने देर रात चार डांस बारों में छापेमारी की है। पुलिस ने छापेमारी में 60 महिलाओं को छुड़ाया है साथ ही मुंबई पुलिस ने 75 लोगों को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि बीते महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को डांस बारों में लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया था।

कानूनी पेचीदगियों में फंसा था डांस बार

डांस बार मालिकों की एक फरियाद पर सुनवाई करते हुए 26 नवंबर 2015 को ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से फिर से डांस बारों को खोलने की इजाजत देने का हुक्म दिया था। लेकिन, इसके बाद ये मामला कानूनी पेचीदगियों में कुछ ऐसा उलझा कि अब तक एक भी डांस बार का शटर नहीं उठ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button