पुलिस कस्टडी में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दे दी जान, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक विवाहित प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है। दोनों पुलिस कस्टडी से लखनऊ कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। प्रेमी युगल के जहर खाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका बीते दिनों अपना-अपना घर छोड़कर निकल गए थे। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी, जिसके बाद दोनों को बरेली से बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें- धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
पुलिस प्रेमी युगल को लेकर बरेली से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में अचानक दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुभाषनगर के कृष्णा कॉलोनी में चार महीने से बतौर पति-पत्नी रह रहे प्रेमी युगल को लखनऊ की कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे। लड़की की मां की तहरीर पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया तो लड़की की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़: क्रैश होकर खेत में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु पायलट की मौत
परिजनों को जब दोनों के साथ रहने की जानकारी हुई तो वह पुलिस के साथ सुभाष नगर पहुंचे। पुलिस कस्टमी में दोनों को लखनऊ की अदालत में पेशी के लिए वाहन से ले जाया जा रहा था। कोर्ट में उनके 164 के तहत बयान होने थे। पुलिस कस्टडी में प्रेमी युगल की मौत से पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई।
The post पुलिस कस्टडी में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दे दी जान, मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





