पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक संघर्ष का जिक्र

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि दो परमाणु सशक्त देशों के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों का जान बचाना है। ट्रंप ने कहा,”मैं हार हाल में लोगों की जान बचाना चाहता हूं।

मेरी पहली प्राथमिकता लोगों का जिंदगी है: ट्रंप

भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था, लेकिन मैंने ऐसे होने से रोका। मेरा पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है। बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार ट्रंप को सैन्य संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट दिया है।

इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के पहले छह महीनों में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्ध विराम कराया है, उन्होंने नोबेल के लिए ट्रंप की मांग को दोहराया था।

ट्रम्प ने यह दावा किया कि उन्होंने पिछले छह महीनों में छह युद्धों को सुलझाया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल है। हालांकि, भारत ने बार-बार कहा है कि न तो अमेरिका की मध्यस्थता थी और न ही व्यापारिक सौदों का कोई प्रस्ताव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button