पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के लिए हुए रवाना


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों अफगानिस्तान, कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको के छह दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा का मुख्य मकसद इन देशों के साथ भारत के व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग को विस्तार देना तथा संबंधों को नई गति प्रदान करनी है।
‘सलमा बांध’ का करेंगे आज उद्गघाटन…
अपने इस विदेश प्रवास के दौरान मोदी 48 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए स्विट्जरलैंड का सहयोग मांग सकते हैं, क्योंकि ये दोनों इस प्रतिष्ठित समूह के मुख्य सदस्य हैं। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मोदी की बातचीत के दौरान भी यह मुद्दा उठ सकता है। वहीं स्विट्जरलैंड के नेतृत्व के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री वहां के बैंकों में भारतीय नागरिकों के जमा कालेधन के मुद्दे को भी उठा सकते हैं।
पीएम मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव अफगानिस्तान
स्विस नेताओं से बातचीत में कालेधन का मुद्दा उठाएंगे पीएम
एनएसजी की सदस्यता पर भी होगी बात
अमेरिका में कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 7 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों के संपूर्ण परिपेक्ष्य में बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद पीएम मोदी के लिए ओबामा ने एक भोज का आयोजन भी किया है। इसके अगले दिन 8 जून को मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और बाद में उनके लिए स्पीकर ने दोपहर के भोज का आयोजन किया है। पीएम मोदी के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट की विदेश मामलों की समितियों एवं इंडिया कॉकस भी एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति के गेस्टहाउस ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे।
मेक्सिको संग द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बात