UP के लिए पीएम मोदी ने कस ली कमर, मंगलवार बन सकता है ऐतिहासिक दिन

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में (बीजेपी) पीएम मोदी को चुनाव से पहले एक अहम मुद्दा मिल गया है। बुलंदशहर गैंगरेप केस के मुद्दे को आज बीजेपी लोकसभा में शून्‍यकाल के दौरान उठाएगी। वहीं मायावती की पार्टी इस मामले को राज्‍यसभा में उठाने वाली है।

UP के लिए पीएम मोदी ने कस ली कमर, मंगलवार बन सकता है ऐतिहासिक दिनपीएम मोदी का फैसला

वहीं दूसरी तरफ जीएसटी बिल पेश करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पीएम मोदी ने जीएसटी बिल को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सुबह साढ़े दस बजे वरिष्ठ मंत्र‍ियों की बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि मंगलवार को इस बिल को पास कराने के लिए राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।

सरकार ऋण वसूली कानूनों को भी मजबूत करने के लिए प्रस्तावित एक संशोधन विधेयक को आज लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। इसका मकसद देश में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देना है।
 
Back to top button