पीएम मोदी को मिला खून के रिश्ते का साथ, 2019 की जीत अभी से हुई पक्की, पार्टी में खुशी का माहौल

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं। अभी दो साल बाकी हैं अगले लोकसभा चुनावों में फिर भी मोदी सरकार ने तैयारी शुरु कर दी है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद सभी बीजेपी नेता बहुत उत्‍साहित हैं। वे चाहते हैं कि अगले चुनाव में भी मोदी सरकार जीते। वहीं यह भी पता चला है कि आने वाले चुनावों में बीजेपी का खून का रिश्‍ता भी महत्‍वपूर्ण रोल अदा करेगा।

पीएम मोदी को मिला खून के रिश्ते का साथ, 2019 की जीत

डालें एक नजर बीजेपी का खून का रिश्‍ता पर

सूत्रो से पता चला है कि बीजेपी ने 14 अगस्त को पूरे राज्य में ब्लॉक और जिला स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप (रक्त दान शिविर) आयोजित करने का फैसला किया है। रक्त शिविर का आयोजन देश के 70 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाएगा। रक्त दान शिविर में ब्लड टेस्टिंग भी शामिल है।

इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करेगी आयोजित

बीजेपी के इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि ‘ब्लड डॉयरेक्टरी’ बनाने के लिए ब्लॉक पर कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस लिस्ट में सभी ब्लड ग्रुप के रक्तदातों की विषय में जानकारी होगी और मेडिकल इमरजेंसी में उन्हें बुलाया जा सकेगा। रक्तदाताओं की यह सूची जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में उपलब्ध होगी ताकि जब भी रक्त की जरुरत होगी रक्तदाता को बुलाया जा सकेगा। दरअसल बीजेपी ने इन डोनेशन कैंपों के जरिए 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है। बीजेपी इस तरह के कुछ और सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी।

यह भी पढ़े: वायुसेना में एनसीसी महिला कैडेट की भर्ती का रास्ता हुआ और भी आसान

लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज

भारतीय जनता पार्टी ने 2 साल पहले से ही आम चुनावों को लेकर तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी यूपी के साथ-साथ उन राज्यों पर भी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, जहां उसका जनाधार कमजोर है। इसे लेकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों ने तैयारियां शुरू कर दी। इस बीच खबरें आ रही है कि आगामी आम चुनाव में पार्टी यूपी में दो दर्जन से अधिक मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिली थी, जिसके बाद पार्टी के अंदर लंबे विचार-विमर्श के बाद फायरब्रांड बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ को राज्य का सीएम बनाया गया था

Back to top button