पीएम मोदी के डंडे से डर कर नोटबंदी विरोधियों ने भारत बंद को दिया नया नाम

पीएम मोदी के डंडे से डर कर नोटबंदी विरोधियों ने भारत बंद को दिया नया नाम ….. संसद में मोदी सरकार के नोटबंदी फैसले का विरोध कर रहे विपक्षी दल आज अपना विरोध लेकर सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को “जन आक्रोश दिवस” का आयोजन किया है।

पीएम मोदी डंडे से डर कर नोटबंदी विरोधियों ने भारत बंद को दिया नया नाम

यह भी पढ़ें:- मोदी का बड़ा फरमान: अगर आपने बैंक में पैसे जमा कराया है तो शुरू हो गये बुरे दिन

इसके तहत देश भर में विरोध प्रदर्शन की अपील की गई है। बता दें कि पहले विपक्ष ने भारत बंद करने की बात कही थी लेकिन पीएम मोदी को मिल रहे जन समर्थन को देख  विपक्ष ने इस आंदोलन को नया नाम दे दिया है।

 


परंपरागत तौर पर एक-दूसरे के विरोधी दल भी इस विरोध प्रदर्शन के लिए साथ आने को राजी हो गए हैं। हालांकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ‘जन आक्रोश दिवस’ के नाम से आयोजित किए जा रहे इस अखिल भारतीय विरोध का हिस्सा नहीं होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से ही नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया है। उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद JD (U) ने इस अभियान से दूर रहने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने दिया पाक को तबाह करने का आदेश; रक्षामंत्री समर्थन में

तृणमूल कांग्रेस, CPM, आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) ने ऐलान किया है कि वे इस विरोध का हिस्सा बनेंगे। उधर, प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी  द्वारा ‘भारत बंद’ बुलाए जाने को लेकर आलोचना झेल रही कांग्रेस ने साफ किया है कि उसने बंद नहीं बुलाया है। बीजेपी  पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि उसने ‘भारत बंद’ नहीं, बल्कि ‘अखिल भारतीय जन आक्रोश दिवस’ बुलाया है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका में आया हिटलर से ज्यादा खतरनाक शिकारी; छिड़ गयी इस्लाम के खिलाफ जंग

पीएम मोदी ने रविवार को बंद की खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को बंद का आयोजन करने की जगह, काला धन के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ देना चाहिए।

Back to top button