पीएम मोदी की सुरक्षा संभालने वाले (एनएसजी) की वेबसाइट को किया हैक

नए साल के पहले ही दिन हैकर्स ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की वेबसाइट को हैक कर लिया। हैकर्स ने साइट को हैक करने के बाद उस पर एक आपत्तिजनक तस्वीर भी पोस्ट की। इसके अलावा हैकर्स ने खुद को Alone Injector बताया और पीएम मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट किया।
हैकर्स ने पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी का जिक्र भी किया है। इससे शक जताया जा रहा है कि हैकिंग के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। हालांकि एनएसजी की ओर से इस हैकिंग के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक
बीते दिनों कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर उनके और परिवार के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसके बाद कांग्रेस का भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। यह काम Legion नाम के हैकर्स ग्रुप द्वारा किया गया था। कुछ दिनों बाद ही कुछ प्रभावशाली पत्रकारों के भी ट्विटर अकाउंट को इसी ग्रुप ने निशाना बनाया था।





