पीएम मोदी का चीन को साफ संदेश, भारतीय सेना के पीछे पूरा देश खड़ा

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों के पीछे पूरा देश खड़ा है, यह सदन और सदन के सभी सदस्य एक मजबूत संदेश देंगे।

पीएम मोदी ने कहा, आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डंटे हुए हैं, जिस विश्वास के साथ खड़े हुए है, मातृभूमि की रक्षा के लिए डटे हुए है। यह सदन भी, सदन के सभी सदस्य एक स्वर से, एक भाव से, एक भावना से, एक संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, अनेक विषयों पर चर्चा होगी और हम सबका अनुभव है कि लोकसभा में जितनी ज्यादा चर्चा होती है उतना सदन को, विषय वस्तु को और देश को भी लाभ होता है। इस बार भी उस महान परम्परा में हम सब सांसद भी वैल्यू एडिशन करेंगे ये हम सबका विश्वास है।
The post पीएम मोदी का चीन को साफ संदेश, भारतीय सेना के पीछे पूरा देश खड़ा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button