नशे में धुत पार्टी से लौट रहे थे रईसजादे, फिर आया एक मोड़-100 की स्पीड में हुआ ऐसा

कानपुर. नशे में धुत कार सवार रईसजादों ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। पुलिस ने आस-पास मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इसके साथ कार मालिक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। नशे में धुत पार्टी से लौट रहे थे रईसजादे, फिर आया एक मोड़-100 की स्पीड में हुआ ऐसा

-बता दें कि नशे में धुत होकर दो रईसजादे कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। वरुण लोहा कारोबारी का बेटा है। कार भी वरुण की थी। उस कार को उसका दोस्त ईशान चला रहा था। दोनों बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद नशे में थे।

चेकिंग के डर से भगा रहे थे कार

-रोड पर चल रही चेकिंग के डर से वरुण के दोस्त ईशान ने तेज रफ्तार में गाड़ी को एडीजी ऑफिस की तरफ मोड दी। गाड़ी जैसे ही एक बेकरी के पास पहुंची, तब उसने दो सिक्योरिटी गॉर्ड को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में सिक्योरिटी गॉर्ड रवि सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि इस टक्कर में रामकिशोर गंभीर रुप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: सास ने बहु को बच्चे को दूध पिलाने को कहा, तो बहु ने किया सबके होश उड़ा देने वाला काम

– पुलिस ने कार में सवार लोहा कारोबारी के बेटे को हिरासत में ले लिया। वही, गाड़ी चला रहा उसका दोस्त मौके से फरार है। – पुलिस पूछताछ में कार मालिक के बेटे वरुण ने बताया, “अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हादसा हुआ। सीओ अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चला रहे ईशान की तलाश की जा रही है। वहीं, घायल गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button