पाकिस्तान: बाइक की छीना-झपटी को लेकर खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में जिरगा बैठक के दौरान एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई।
पाकिस्तान में गोलीबारी में छह की मौत
खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में इस्तराना कबीले के बुजुर्ग की छीनी गई मोटरसाइकिल को लेकर विवाद सुलझाने के लिए इकट्ठा हुआ थे। इसके लिए जुल्फिकार मरवत से मिलने गए थे, जिस पर मोटरसाइकिल छीनने का आरोप लगा था।
पुलिस के मुताबिक, बैठक के दौरान संदिग्ध ने जिरगा सदस्यों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जुल्फिकार मरवत एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जब मरवत और उसके साथियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली, तब उन्होंने उस जगह पर छापा मारा, तो मरवत और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी।
पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी जुल्फिकार मरवत मारा गया। पुलिस ने मौके से कुछ हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद भी की।





