पाकिस्तान के कुर्रम में हुआ बम धमाका, लग गया लाशों का ढेर

पाकिस्तान में मंगलवार सुबह सेंट्रल कुर्रम के गुदर क्षेत्र में एक यात्री वैन में हुए बम धमाके में 6 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में चार लोग घायल भी हो गए। एक अधिकारी ने घटना के बारे में ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि एक एंटी टैंक माइन को सड़क के किनारे पर दफनाया गया था, वहां कुछ ही दूरी पर एक गड्ढ़ा था।
देखें वीडियो- भाषण के बीच अज़ान सुनकर पीएम मोदी ने जो किया वह आपका दिल जीत लेगा …

बता दें कि पिछले महीने भी इसी क्षेत्र में हुए एक आत्मघाती हमले में लगभग 28 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। ये कुर्रम के सबसे व्यस्त बाजार में एक इमामबाड़ागाह के बाहर एक कार में बम रखने के कारण ये घटना हुई थी। इस घटना के बाद पराचीनार के लोकल रहवासियों के द्वारा विरोधपूर्ण प्रदर्शन किया गया था।





