पाक सिंगर आतिफ असलम ने भारतीयों को दी गाली, फिर तोड़ी सारी हदें

नई दिल्ली| भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव के बाद पाकिस्तानी कलाकार वापस चले गये हैं| इसको लेकर भारत में कई नेताओं और अभिनेताओं ने विवादित बयान भी दिए हैं| इस बीच पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने एक विवादित बयान देकर माहौल को और गर्म कर दिया है|पाक सिंगर आतिफ असलम ने भारतीयों को दी गाली, फिर तोड़ी सारी हदें

रेडियो पाकिस्तान को दिए गये एक इंटरव्यू में आतिफ ने भारत को काफिरों का देश करार दिया है| उन्होंने कहा कि भारत में वो सिर्फ पैसे कमाने के लिए जाते हैं|

पाक सिंगर आतिफ असलम के बिगड़े बोल

इंटरव्यू के दौरान जब आतिफ से पूछा गया कि भारत में अब त्योहारों का मौसम आने वाला है| इस मौके पर अपने प्रशंसकों से आप क्या कहेंगे?

इस पर आतिफ झल्ला गये| उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भारत काफिरों का देश है| मैं वहां सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाने जाता हूँ| दशहरा और दिवाली से मेरा कोई मतलब नहीं|

इतना हीं नहीं, आतिफ ने भारतीय त्योहारों की बधाई दी से साफ़ तौर पर मना कर दिया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button