भारत-पाक के लिए बातचीत ही आगे बढ़ने का एक मात्र रास्ता: पाक विदेश मंत्री

पुलवामा हमले के बाद भारत के सख्त तेवरों के बीच पाकिस्तान घबराया हुआ है। इस बीच पाक लगातार भारत से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए वार्ता ही आगे बढ़ने का एक मात्र रास्ता है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सामरिक स्थिरता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बड़ी अंतरराष्ट्रीय ताकतों की है।
दक्षिण एशिया में सामरिक स्थिरता पर आयोजित नेशलन कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कुरैशी ने कहा कि हालिया घटनाएं भारत और पाकिस्तान को उन बड़ी जिम्मेदारियों का अहसास कराती हैं कि क्षेत्र में सामरिक स्थिरता की चुनौती के समाधान की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया: आम चुनाव के लिए पीएम स्कॉट मॉरिसन की घोषणा, इतने मई होगा मतदान…
कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों को शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है जो सामाजिक आर्थिक विकास और लोगों के कल्याण के लिए जरूरी है।





