पाक में इत्र कारखाने में विस्फोट से 11 की हुई मौत, बचाव कार्य जारी

पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर के एक इत्र कारखाने में सिलेंडर विस्फोट के कारण इमारत में आग लग गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे इमारत की छत ढह गई, इसके मलबे के नीचे वहां काम कर रहे लोग दब गए, इससे 11 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के द डॉन वेबसाइट के अनुसार इससे 11 लोगों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी हैं।

पाकिस्तान के लाहौर शहर में मंगलवार तड़के हुए एक सिलेंडर विस्फोट के कारण कम से कम 11 लोग मारे गए और दो घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विस्फोट होने पर लगभग 15 मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने पहले एक विस्फोट सुना, उसके बाद फैक्टरी में आग लग गई। यह घटना लाहौर के शाहदरा इलाके में हुई। इमारत की छत के ढहने को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है। मलबे के नीचे फंसे बाकी लोगों और शवों को बरामद करने के लिए एक बचाव अभियान चल रहा है, घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से पूरे विश्व में दहशत, मौत के आकड़ो ने बढ़ाई दुनियाभर के लोगों की टेंशन
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय जमील, 65 वर्षीय जाहिद, उनकी पत्नी रशीदा बीबी, छह वर्षीय अरीबा नौ वर्षीय मूसा, 45 वर्षीय फैक्ट्री मालिक के रूप में की गई है। आबिद, और नावेद घायल हैं। बचाव दल के अधिकारी राणा इज़हार ने कहा कि आग को नियंत्रण में कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वो मुख्य रूप से छत के ढहने की वजह से हुई हैं। फैक्टरी की छत गिरने के बाद उसके नीचे दबे हुए जिन लोगों को निकाला गया है उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।





