पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में प्रवेश के लिए विधायकों को अनिवार्य रूप से अपनी कोरोना वायरस संक्रमण जांच करानी होगी। विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इससे संबंधित आदेश दिए हैं। विधायकों के साथ-साथ पत्रकारों के प्रवेश को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां हैं।

उल्लेखनीय है की अगले सप्ताह 9 और 10 सितंबर को विधानसभा का संक्षिप्त सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें महामारी से बचाव के लिए उठाए गए सुरक्षात्मक कदमों के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष विमान बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को अपनी कोरोनावायरस जांच करानी होगी। विधायक से लेकर पत्रकार तक और अतिथियों से लेकर अन्य कर्मचारियों तक को अपनी जांच करानी अनिवार्य होगी।
अहम बात यह है कि विधानसभा के पास जांच होगी और केवल आधे घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल जाएगी। नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सत्र चलेगा जबकि दूसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए ही सत्र का आयोजन होगा। संवैधानिक नियमों के मुताबिक तय समयांत्राल पर विधानसभा का सत्र आयोजित करना जरूरी होता है। इसलिए यह सत्र आयोजित किया गया है।
The post पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button