पवन जल्लाद ने की मांग, चारों दोषियों को बिना देरी हो फांसी

निर्भया के चारों दोषियों को बिना देरी फांसी दी जानी चाहिए। देश की 130 करोड़ जनता की अब यही पुकार है। मेरी तमन्ना है कि देशवासियों की यह इच्छा मेरे हाथों से पूरी हो। यह कहना है जल्लाद पवन का।

निर्भया के चारों दोषियों के पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को नया डेथ वारंट जारी किया है। इन्हें अब 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। फांसी देने के लिए पहले से ही मेरठ के पवन जल्लाद का नाम प्रस्तावित है। सोमवार को पवन जल्लाद ने कहा कि पहले भी दो बार फांसी टल चुकी है। जब 22 जनवरी का डेथ वारंट था तो उसे 20 जनवरी को तिहाड़ जेल दिल्ली में बुला लिया गया था। एक दिन उसने मानवरूपी पुतलों को फांसी पर लटकाकर प्रैक्टिस भी की थी। लेकिन ऐन वक्त पर फांसी टल गई। ऐसा अब तक दो बार हो चुका है।

यह भी पढ़ें: महिला की ली तलाशी तो अधिकारीयों के उड़ गए होश, प्राइवेट पार्ट में छिपाया 20 लाख का…

पवन ने कहा कि अब इस मामले में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। उसने कहा कि वह चाहता है कि चारों दोषियों को एक साथ फांसी पर लटका दे। इसके लिए उसने सारी तैयारियां कर ली है। पवन जल्लाद का कहना है कि फांसी की प्रक्रिया में लगातार देरी होने से लोगों का भरोसा कम हो रहा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि न्यायपालिका उन्हें सजा देकर रहेगी। बता दें कि पवन जल्लाद मेरठ के रहने वाले हैं। वह हापुड़ रोड पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। पवन देश के ऐसे परिवार का जल्लाद है, जो चार पीढ़ियों से इस काम को करता आ रहा है। 

Back to top button