पर्यावरण मंत्री ने दिए संकेत, दिल्ली के बाद अब UP में भी ऑड-ईवन

प्रदूषण का स्तर दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी बढ़ने लगा है. खतरनाक होते प्रदूषण के स्तर पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में सोमवार से ऑड-ईवन नियम लागू कर दिया गया. इस बीच उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी राज्य के कुछ शहरों में यह नियम लागू करने की बात कही है.

गांव में कच्चे मार्गों से आवागमन करने वाली करीब 20 हजार आबादी के लिए ये है अच्छी खबर….

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में वायु प्रदूषण खराब हो रहा है वहां भी ऑड-ईवन नियम लागू करना चाहिए. हम इसके बारे में सोच सकते हैं. चौहान ने कहा कि यदि राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उठाए गए कदम बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने में विफल रहते हैं तो हम एक व्यापक योजना बनाएंगे.

Back to top button