पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग पास,बस से भी अधिक ऊंचाई तक जमी है बर्फ

हिमाचल प्रदेश स्थित लाहौल स्‍पीति घाटी को देशभर से जोड़ने वाले रोहतांग पास को शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. करीब 13 हजार फीट पर स्थित रोहतांग पास को पिछले साल दिसंबर में भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था. रोहतांग पास खुलने के बाद हिमाचल में छुट्टियां मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्‍या भी बढ़ जाती है. गर्मी के मौसम में बर्फ के बीच घूमने का लुत्‍फ लेने के लिए यहां हजारों पर्यकट पहुंचते हैं.

मनाली लेह हाईवे को बाइकर्स की दुनिया कहा जाता है. मनाली से लेह-लद्दाख बाइक से जाने के लिए यहां दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं. मनाली में बाइक किराये पर ली जा सकती है. इसका प्रतिदिन शुल्‍क लगता है. रास्‍ते में दिलकश नजारे दिखते हैं.

इसे भी पढ़िए :  मारुति सुज़ुकी इग्निस को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग

परमिट के लिए ये कागजात जरूरी
परमिट प्राप्‍त करने के लिए आपको पहले वेबसाइट पर जाकर परमिट विंडो खोलना होगा. इसके बाद जिस वाहन से आप वहां जाना चाहते हैं, उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर और ड्राइवर का डीएल नंबर इसमें अपलोड करना होता है. इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करके परमिट प्राप्‍त किया जा सकता है. कार और जीप का परमिट शुल्‍क 500 रुपये है.

रोजाना सिर्फ 1200 वाहनों की अनुमति
नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल के आदेश के अनुसार प्रतिदिन रोहतांग पास की ओर सिर्फ 1200 वाहन जा सकते हैं. इनमें 800 पेट्रोल वाहन और 400 डीजल वाहन शामिल हैं. वेबसाइट पर यह आनलाइन परमिट का विंडो सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे खुलता है.

ऐसे प्राप्‍त करें ऑनलाइन परमिट
रोहतांग पास अपने वाहन से भी जाया जा सकता है. लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल के आदेश के तहत इसके लिए वाहन परमिट बनवाना जरूरी है. इसे टूरिस्‍ट डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ मनाली की वेबसाइट पर जाकर हासिल किया जा सकता है. वेबसाइट का लिंक ये है-rohtangpermits.nic.in

इसे भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट से इनका कट सकता है पत्ता! इन सांसदों की लग सकती है लॉटरी

पिछले साल दिसंबर में बंद हुआ था रोहतांग पास
पिछले साल भारी बर्फबारी के बाद दिसंबर में बंद किए गए रोहतांग पास को इस साल 19 मई को वाहनों के लिए खोला गया था. लेकिन शनिवार (1 जून) से इसे पर्यटकों के लिए खोला गया है.

मनाली से 52 किमी दूर है रोहतांग पास
रोहतांग पास मनाली से जाया जा सकता है्. मनाली से इसकी दूरी करीब 52 किमी है. मनाली से यहां जाने के लिए टैक्‍सी और बस सेवा उपलब्‍ध होती है. इनका किराया सीजन के अनुसार बदलता रहता है.

इसे भी पढ़िए :  2019 कावासाकी निन्जा 300 दो नए कलर्स के साथ लॉन्च, कीमत में कोई बदलाव नहीं

20ft snow in rohtang pass in june 2019
13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग पास में मौजूदा समय 5 से 20 फीट ऊंचाई तक बर्फ जमी है. मनाली-लेह हाईवे पर पड़ने वाले रोहतांग पास की सड़क पर जमी बर्फ की ऊंचाई बस और ट्रक से भी अधिक है. ऐसे में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने और छुट्टियां बिताने के लिए मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह अच्‍छी खबर है.

Back to top button