पति से ED की पूछताछ पर प्रियंका गाँधी ने दिया ऐसा बयान…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार देर रात तक पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। उनकी यह बैठक बुधवार तड़के तक चली।
बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो मीडिया ने उनसे पति रॉबर्ट वाड्रा से चल रही ईडी की पूछताछ पर सवाल किए, जिस पर उन्होंने कहा कि ये सब चलता रहेगा, मैं अपना काम कर रही हूं।
उन्होंने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर कहा, ‘मैं संगठन और इसकी संरचना के बारे में बहुत कुछ सीख रही हूं। देख रही हूं कि क्या-क्या जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव भी ले रही हूं कि उनके हिसाब से हमें चुनाव में जीत के लिए क्या करना चाहिए?’





