पढ़ाई न करने पे डांट ही बनी माँ- बहन की मौत की वजह: SSP लव कुमार

नोएडा. ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 3 दिन बाद शुक्रवार को वाराणसी में पकड़ा गया। इस मामले में नोएडा के एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मर्डर के पीछे गेम कोई वजह नहीं थी।पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से उसे हमेशा डांट मिलती थी। बार-बार डांट की वजह से बच्चे के मन में कुंठा थी।” बता दें कि वाराणसी में पकड़े जाने के बाद उसने अपनी मां और बहन की हत्या की बात कबूल कर ली थी। कब और कहां हुई थी हत्या…पढ़ाई न करने पे डांट ही बनी माँ- बहन की मौत की वजह: SSP लव कुमार

– यहां के गौर सिटी-2 के फ्लैट नंबर 1446 में मंगलवार रात को अंजलि अग्रवाल (42 साल) और बेटी मणिकर्णिका (9 साल) की बॉडी खून से लथपथ मिली थीं। पास ही खून से सना एक बैट पड़ा था। इसके बाद से घर का 15 साल का बेटा गायब था।

ये भी पढ़ें: सास ने बहु को बच्चे को दूध पिलाने को कहा, तो बहु ने किया सबके होश उड़ा देने वाला काम

– पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 8 बजे आरोपी लड़का मां और बहन के साथ फ्लैट में जाता दिखा था। इसके बाद आखिरी बार रात 11.30 बजे उसे अकेले फ्लैट से बाहर आता देखा गया।

Back to top button