पंजाब: बस और ट्रक की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 17 घायल

पंजाब के मोगा में बस और ट्रक की टक्कर हो गई और हादसे में करीब चार लोगों के मरने की खबर है। वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा कोटकपूरा रोड पर बिजली घर के पास हुआ। बस जयपुर से जम्मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर सेना के जवान सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, बस जयपुर से जम्मू जा रही थी। जैसे ही बस मोगा के सिंघावाला के पॉवर ग्रिड के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और बस के परखचच्चे उड़ गए।
हादसे में बस के चालक और कंडक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं जिले चिड़ावा निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सेना में कार्यरत था। घायलों को मोगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





