पंचायत राज में इस बार प्रधान की आधी से ज्यादा सीटें आधी आबादी के हिस्से, 3772 के सिर पर सजेगा ताज

उत्तराखंड के पंचायत राज में इस बार प्रधान की आधी से ज्यादा सीटें आधी आबादी के हिस्से आएंगी। महिलाओं को सभी वर्गों में 50 प्रतिशत आरक्षण के नियम के हिसाब से प्रधान की 7499 में से 3772 सीटें मिलेंगी। यह आंकड़ा 2019 के पंचायत चुनाव से अधिक है। प्रदेश के पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।
महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक ही होती आई है। पिछले पंचायत चुनाव में भी चुन कर आईं महिला प्रतिनिधियों की संख्या करीब 52 प्रतिशत के आसपास थी। इनमें से कई महिलाएं ऐसी थीं, जो पहली बार पंचायत में पहुंची थीं।
इस बार भी आंकड़ा इससे ऊपर रहने का अनुमान है। महिलाओं को सभी वर्गों में आरक्षण दिया गया है। जैसे-प्रधान के 7499 पद हैं। इनमें से अनारक्षित वर्ग के 2690 पद महिलाओं