नेपाल में जलविद्युत परियोजना के पास हुए एक के बाद एक तीन धमाके…

धमाके के बाद परियोजना के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल धमाके में किसी व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है। संखुवासवा जिले में निर्माणाधीन अरुण-3 नेपाल का सबसे बड़ा हाइड्रोपॉवर प्लांट है, जिसके अगले पांच वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। इसका का कार्यालय काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर खांडबरी-9 तुमलिंगटर में है।
पुलिस अधिकारी रमेश्वर पंडित ने बताया कि चिचिला ग्रामीण के पुखुवा स्थित प्रोजेक्ट पर कुल तीन धमाके हुए हैं। हम इसमें शामिल संगठन का पता लगा रहे हैं। निर्माणाधीन साइट पर करीब 2400 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से 1700 टेक्नीशियन और श्रमिक नेपाली हैं।
धमाके बाद नेपाल सेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पर जुटे हैं। हालांकि धमाकों में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य जिलाधिकारी गणेश बहादुर अधिकारी और जिले के पुलिस उपाधीक्षक श्याम सरू मागर भी घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।





