नीतीश कैबिनेट में ये मंत्री हैं करोड़पति, सबसे गरीब के पास हैं 25 लाख

पटना. जदयू, बीजेपी या राजद, राजनीतिक दल चुनाव तो गरीबों के कल्याण और उनकी ताकत बनने के नाम पर लड़ते हैं, लेकिन जीतने के बाद अपने वादों पर कितना ध्यान देते हैं यह जनता पांच साल देखती रह जाती है। चुनाव लड़ना हो या मंत्री बनना, हर जगह पैसे और रसूख की पूछ होती है। गरीबी में जीने वाले बड़े नेता अब गिने चुने रह गए हैं। नीतीश से अमीर हैं उनके कई मंत्री…

– नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों द्वारा चुनाव के समय घोषित किए गए संपत्ति पर नजर डाले तो साफ दिखता है कि यहां भी पैसे वालों की पूछ है। कैबिनेट में शामिल 28 मंत्रियों में से 18 करोड़पति हैं। जो मंत्री करोड़पति नहीं है उनकी संपत्ति भी 50 लाख से अधिक है। ऐसे चंद मंत्री ही हैं जो 50 लाख से कम की संपत्ति के मालिक हैं।
– मंत्रिमंडल में शामिल सुरेश शर्मा और पशुपति पारस जैसे कई मंत्री सीएम नीतीश से कई गुना अमीर हैं।
– कैबिनेट के सबसे गरीब मिनिस्टर हैं बीजेपी के विनोद नारायण झा। झा के पास कुल 25 लाख की प्रॉपर्टी है।
ये भी पढ़े: वीडियो: इस छात्रा द्वारा सवाल पूछे जाने पर बौखला कर लाईव शो छोड़कर भागी ममता बनर्जी, सरेआम छात्रा को कही ये घटिया बात
नीतीश से अमीर है उनका बेटा
– गौरतलब है कि 2016 में घोषित किए गए संपत्ति के अनुसार नीतीश के पास कुल संपत्ति 29249507 रुपए है।
– इसमें से नीतीश ने अपने नाम 56.49 लाख रुपए और बेटे निशांत के नाम 2.3 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है।
– कैबिनेट में शामिल मंगल पांडेय की संपत्ति 49.93 लाख रुपए और विनोद कुमार सिंह की 67.00 लाख रुपए है।