नीट यूजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक एप्लीकेशन फॉर्म (NEET UG Form 2026) भरने की लास्ट डेट आज यानी 8 मार्च निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
इन डेट्स में आवेदन में कर सकेंगे सुधार
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एनटीए की ओर से 10 मार्च को करेक्शन विंडो ओपन कर दी जाएगी जो 12 मार्च तक ओपन रहेगी। ऐसे में जिन छात्रों से फॉर्म भरने में गलती हो जाएगी वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
MBBS BDS की तैयारी कर रहे छात्र इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) के साथ 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। एडिशनल विषयों के रूप में इन सब्जेक्ट्स से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं। छात्र की उम्र 17 वर्ष से कम न हो। ऊपरी आयु सीमा का बंधन नहीं है।
नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) के साथ 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। एडिशनल विषयों के रूप में इन सब्जेक्ट्स से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं। छात्र की उम्र 17 वर्ष से कम न हो। ऊपरी आयु सीमा का बंधन नहीं है। इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया जायेगा।





