निर्भया केस: नया डेथ वारंट हुआ जारी, 3 मार्च को सुबह 6 बजे होगी फांसी

 निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने के मामले में  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है। कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।  अब निर्भया के दोषियों को तीन मार्च को फांसी होगी।  दोषियों को सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों को सात दिन का समय दिया था और वह अवधि समाप्त हो गई है। इसके साथ ही तारीख के रूप में किसी भी अदालत में कोई याचिका लंबित नहीं है। बता दें कि  निर्भया के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

यह भी पढ़ें: UP: बहन ने किया प्यार तो भाई ने प्राइवेट पार्ट पर गोली मारकर की हत्या

  • दोषी पवन गुप्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल करना चाहता है।
  • अक्षय के वकील ने बताया कि वह राष्ट्रपति के समक्ष नई दया याचिका दाखिल करना चाहता है। 
  • एक अन्य दोषी विनय के वकील ने कहा कि विनय पर अदालत में हमला किया गया और उसके सिर में चोटें आईं हैं।
  • चारों दोषियों में एक मुकेश ने कोर्ट को बताया कि वह वकील वृंदा ग्रोवर की मदद नहीं लेना चाहता। इसके बाद रवि काजी को कोर्ट ने दोषी मुकेश का वकील नियुक्त किया। 
  • कोर्ट को बताया गया है कि दोषी विनय शर्मा भूख हड़ताल पर है। वह जेल में खाना नहीं खा रहा है। इस दौरान कोर्ट ने जेल प्रशासन को विनय का विशेष देखभाल करने का निर्देश दिया। 
  • दोषी मुकेश की अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने अदालत को बताया कि अब वे मुकेश की वकील नही हैं। वहीं दोषी विनय के वकील ए पी सिंह ने अदालत को बताया कि विनय 11 फरवरी से भूख हड़ताल पर है। 
  • दोषी पवन के वकील रवि काजी ने अदालत को बताया कि वह अदालत द्वारा दिये गए सात दिन में अपनी क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं कर सका क्योंकि उसके पास वकील नहीं था। आज उनकी पवन के साथ मुलाकात है और वह क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: HC ने शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए निकाला यह तरीका, अगली सुनवाई 24 फरवरी को

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई की कई तारीखें बीत चुकी हैं लेकिन अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जातीं हैं लेकिन निराशा हाथ लगती है। दोषियों के वकील हर सुनवाई में नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं। दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कह नहीं सकती कि आज क्या होगा। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कोर्ट डेथ वारंट जारी करेगी।

इससे पहले की सुनवाई में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया था कि दोषी पवन गुप्ता की तरफ से कहा गया है कि वह किसी वकील की सेवा नहीं चाहता। बता दें कि कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ दो बार डेथ वारंट जारी कर चुकी है। दोषियों की याचिकाएं पेडिंग होने की वजह से कोर्ट ने अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी थी।

डेथ वारंट पर रोक लगाने के फैसले को गृह मंत्रालय ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि दोषी फांसी को टालने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए निर्भया के गुनहगारों को फांसी जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए। वहीं दोषियों के वकील ने कहा था कि जब तक उनके पास कानूनी विकल्प है तब तक कानूनी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए समय दिया जाए।

Back to top button