नाबालिग बेटी संग अहमदाबाद से उदयपुर आ रहे थे दंपती, बस हुई खराब और फिर…

अपराध का एक मामला बिछीवाड़ा से सामने आया है. इस मामले में नेशनल हाईवे से एक निजी बस अहमदाबाद से उदयपुर जा रही थी और बिछीवाड़ा के निकट गोगा घाटी में बस खराब हो गई. उसके बाद आरोपी युवक ने नाबालिग से बस में ही दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ बस की सवारियां उतरकर दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर चले गए.

वहीं उदयपुर निवासी दंपति अहमदाबाद से आ रहे थे और उनकी बच्ची सो गई थी. वहीं उस समय उन्होंने सोचा कि बस थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी. तभी पास ही बैठे रतन भी साथ जाने का कहकर रुक गए. उसके बाद बस के चालक वाहन ठीक कर रहे थे और बच्ची के माता-पिता और आरोपी नीचे उतरकर बात कर रहे थे लेकिन इस दौरान आरोपी वापस बस में गया.
उसके बाद वह बच्ची से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा लेकिन तभी बच्ची रोई तो माता बस में आ गई और आरोपी को गलत कृत्य करते देखा. उसके बाद वह खूब चिल्लाई तो आरोपी रात के अंधेरे में भाग गया. वहीं प्रार्थी ने उदयपुर जाकर जीरो एफआईआर के जरिये मामला दर्ज करवाया और बच्ची के माता-पिता बिछीवाड़ा थाने आये. इस मामले में कोर्ट में बयान करवाए गए और अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.





